SEBI Recruitment 2022 सेबी में निकली ग्रेड A के पदों पर भर्ती, यहां से देखें सारी जानकारी : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के द्वारा ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। सेबी द्वारा यह भर्ती विभिन्न प्रकार के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। SEBI Bharti 2022 के अंतर्गत कुल 24 पद रखे गए हैं। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 31 जुलाई 2022 तक चलेंगे। इसके अलावा सेबी भर्ती प्री परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को किया जाएगा। और मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को किया जाएगा। SEBI Vacancy 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, व आवेदन शुल्क की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

SEBI Recruitment 2022 Age Limit
सेबी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु सीमा की गणना 30 जून 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
SEBI Recruitment 2022 Application Fees
सेबी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹1000 शुल्क रखा गया है। इसके अलावा एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी के लिए ₹100 शुल्क रखा गया है।
SEBI Recruitment 2022 Education Qualification
सेबी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी में मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बीटेक और पीजी इन कंप्यूटर साइंस या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के अंदर शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
- B.Tech (any stream) OR PG in Computer Science/ Information Technology
SEBI Recruitment 2022 Selection Process
सेबी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- Prelims Written Exam
- Mains Written Exam
- Interview
- Document Verification
How To Apply SEBI Recruitment 2022
सेबी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस हम नीचे स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं जिसकी मदद से उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप लोगो को विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आप लोगो को लॉगइन पर क्लिक करना है।
- लॉग इन करने के बाद में आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको पूछी गई संपूर्ण जानकारी भरनी है।
- इसके पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज फोटो सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना है और एक फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
SEBI Recruitment 2022 Important Links
Form Start Date | 14 July 2022 |
Form End Date | 31 July 2022 |
Apply Online | Click here |
Official Notification | Click here |
Official Website | Click here |
Join Whatsapp Group | Click here |