SBI Bank Officer Recruitment 2022 एसबीआई बैंक टेक्नोलॉजी और इंफॉर्मेशन ऑफिसर भर्ती 2022

SBI Bank Officer Recruitment 2022 एसबीआई बैंक टेक्नोलॉजी और इंफॉर्मेशन ऑफिसर भर्ती 2022 :- भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट केडर ऑफीसर के पदों के लिए भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत मुख्य सूचना अधिकारी, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी एवं उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद रखे गए हैं। SBI Bank Bharti 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 मार्च 2022 से लेकर 31 मार्च 2022 तक कर सकते हैं। SBI Bank Recruitment 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए अधिकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

SBI Bank Officer Recruitment 2022
SBI Bank Officer Recruitment 2022

SBI Bank Officer Recruitment 2022 Age Limit

एसबीआई बैंक स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु मुख्य सूचना अधिकारी और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा उप मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी।

SBI Bank Officer Recruitment 2022 Application fees

भारतीय स्टेट बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है। इसके अलावा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

SBI Bank Officer Recruitment 2022 Educational Qualifications

SBI बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता कि संपूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

  • Bachelor or Master’s degree in software engineering or relevant field; MBA will be an added advantage.

 

How to Apply For SBI Bank Officer Recruitment 2022

एसबीआई बैंक स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का पुरा परोसेस हम स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन को अच्छे से जरूर देख लें।

  • सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद Careers वाले ऑप्शन में क्लिक करना है। और लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन में जाना है।
  • इसके बाद आपको रिक्रूटमेंट ऑफ स्पेशलाइज्ड कैडर ऑफिसर भर्ती के सामने अप्लाई ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन पत्र सबमिट बटन पर क्लिक करना है। और इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

State Bank Of India Recruitment 2022 Important Links And Dates

Form Start Date 04 March 2022
Form Last Date 31 March 2022
Apply Link Click Here
Official Notification Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment