Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2022 में बेटियों को 55000 रु. मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन :- Rajasthan Shubh Shakti Yojana Apply | शुभ शक्ति योजना राजस्थान एप्लीकेशन फॉर्म | Shubh Shakti Yojana In Hindi | Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 | शुभ शक्ति योजना ऑनलाइन | राजस्थान में शुभ शक्ति योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2016 से हुई है। राजस्थान शुभ शक्ति योजना को राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों, महिलाओ को और अविवाहित लड़कियों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गयी है। राजस्थान शुभ शक्ति योजना के अंतर्गत राजस्थान के श्रमिक परिवारों को ही शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को 55000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि के माध्यम से राज्य की श्रमिक महिलाये ,बेटियाँ आगे की शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने, कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने आदि में तथा स्वयं के विवाह हेतु उपयोग कर सकती है। राजस्थान शुभ शक्ति योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन फॉर्म सहित संपूर्ण जानकारी यहां बता रहे हैं।

Highlights Of Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022
योजना का नाम | राजस्थान शुभ शक्ति योजना |
योजना वर्ष | 2022 |
किसके द्वारा शुरू की गयी | राजस्थान सरकार |
लाभार्थी | श्रमिक महिलाये /बेटियाँ |
उद्देश्य | महिलाओ /बेटियों को वित्तीय सहायता देना |
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 (राजस्थान शुभ शक्ति योजना का परिचय)
राजस्थान में शुभ शक्ति योजना का प्रारंभ 1 जनवरी 2016 से हूआ है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की न्यूनतम शैक्षणिक आठवीं पास होनी चाहिए। राजस्थान शुभ शक्ति योजना के अंतर्गत अविवाहित महिलाओं को 55000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ श्रमिक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों अथवा महिला एवं उसकी एक पुत्री को दिया जाता है। इस योजना की राशि सीधे पुत्री के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2022 का लाभ लेने के लिए लड़की के माता-पिता दोनों या उनमें से कोई एक भी 1 वर्ष से मंडल में पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।
Benefits Of Rajasthan Shubh Shakti Yojna 2022 (लाभ)
- इस योजना का लाभ राजस्थान के निर्माण श्रमिक परिवारों की महिलाओ और बेटियों को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार श्रमिक परिवार की अविवाहित लड़कियों और महिला हिताधिकारी को 55000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- शुभ शक्ति योजना में अंतर्गत प्रदान की गयी राशि का उपयोग महिला आगे की शिक्षा या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने, कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने आदि में तथा स्वयं के विवाह हेतु उपयोग कर सकती है
- Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 राजस्थान सरकार द्वारा हिताधिकारी श्रमिकों के हित लाभ की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले महिलाओ और अविवाहित बेटियों को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा ।
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 Eligibility Criteria (पात्रता)
- इस योजना के लिए निर्माण श्रमिक राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- लड़की के पिता या माता अथवा दोनों, कम से कम 1 वर्ष से मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने चाहिए।
- श्रमिक की अधिकतम दो पुत्रियों अथवा महिला और उसकी एक पुत्री को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- लाभार्थी महिला अविवाहित होनी चाहिए और उसकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं पास होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के नाम से बैंक खाता खूला हुआ होना चाहिए।
- हिताधिकारी के पास श्रमिक कार्ड होना चाहिए।
- हिताधिकारी का स्वयं का घर होने की स्थिति में, घर में शौचालय होना चाहिए।
- आवेदन की स्थिति से पूर्व 1 वर्ष की अवधि में हिताधिकारी कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत होना चाहिए।
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 Required Documents (जरूरी दस्तावेज)
- आवेदिका का आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
- भामाशाह कार्ड अथवा जन आधार कार्ड /
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- आठवीं कक्षा की मार्कशीट।
- आवेदिका का आयु प्रमाण पत्र।
- हिताधिकारी के पंजीयन परिचय पत्र की प्रति।
How to Apply For Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 (राजस्थान शुभ शक्ति योजना का आवेदन कैसे करें?)
राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए आवेदन करने के आवेदिका को आवेदन फॉर्म ए फोर साइज के एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करवा लेना है। इसके पश्चात इसमें पूछी गई सारी जानकारी सही-सही भरनी है। बाद में इसके साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो प्रति लगानी है। इसके पश्चात अपने नजदीकी श्रम विभाग अधिकारी को जमा करवा देना है। इसके अलावा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2022 important Links
Shubh Shakti Yojana Status Check | Click Here |
Application Form | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram/Whatsapp | Click Here |