Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 राजस्थान में निकली राशन डीलर के पदों पर बंपर भर्ती, यहां से जाने पूरी जानकारी : राजस्थान खाद्य विभाग द्वारा राशन डीलर भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। राजस्थान राशन डीलर वेकेंसी 2022 जिलेवाइज आयोजित की जाएगी। Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2022 के लिए अलग-अलग जिले के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2022 के लिए इच्छुक योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार 06 सितंबर से 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आफशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ ले। इस नोटिफिकेशन के अंदर भारती की संपूर्ण जानकारी दी गई है। और किस ग्राम पंचायत के लिए कितनी पोस्ट रिक्त है उसका विवरण भी दिया गया है।

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Age Limit
राजस्थान खाद्य विभाग द्वारा आयोजित राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तक निर्धारित की गई हैं। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आवेदनकर्ता के 01 जनवरी 2015 के बाद दो से अधिक संतान नहीं हो कोई भी सदस्य जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Application Fees
राजस्थान खाद्य विभाग द्वारा आयोजित राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में होगा, अर्थात् उसका एक फॉर्मेट होगा। जिस पर आवेदनकर्ता का नवीनतम फोटो लगाना होगा तथा एक फोटो अलग से आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। एक आवेदन पत्र का मूल्य 100/- रू. निर्धारित है। जो कि जिस जिले के लिए आप आवेदन कर रहे हैं उस जिले के नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस के अनुसार आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क का डी.डी. अथवा भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा कराया जाकर प्राप्त किये जा सकेगें।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Education Qualifications
राजस्थान खाद्य विभाग द्वारा आयोजित राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक एव कम्प्यूटर मे Rajasthan Knowledge Corporation Limited (RKCL) या अन्य समकक्ष सरकारी सस्थान का तीन माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। यदि उचित मूल्य के दुकानों के आवेदको मे कोई भी आवेदक स्नातक स्तर की शैक्षणिक योग्यता नही रखता है, तो ऐसी स्थिति में 12वी कक्षा उत्तीर्ण आवेदको के प्रार्थना पत्रों को भी आवटन हेतु स्वीकार किया जा सकेगा। यदि आवेदक कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त नही हो तो आवेदन के साथ आवेदक से यह घोषणा पत्र भी लिया जावेगा, कि वह चयनित होने के 06 माह की अवधि मे ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेगा व ऐसे चयनित व्यक्तियो को प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद ही प्राधिकार पत्र दिया जावेगा।
How to Apply For Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जिले में उचित मूल्य की रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के खण्ड 3(1) के तहत प्राधिकार पत्र जारी किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
- जोधपुर: आवेदन पत्र दिनांक 16.08.2022 से कार्यालय समय में कार्यालय जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जोधपुर, कलेक्टरेट परिसर, पावटा जोधपुर से 100/रूपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी (प्रथम), जोधपुर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते है। आवेदन पत्र इसी कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित दिनांक 16.08.2022 से दिनांक 15.09.2022 को सायं 05:00 बजे तक जमा कराये जा सकेंगे।
- भरतपुर: आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय मे जिला रसद अधिकारी कार्यालय से 100 रू का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा कराकर प्राप्त किया जा सकेगा। आवेदन पत्र विहित रीति से भरे जाकर दिनाक 06.09.2022 से 2009.2022 तक कार्यालय समय में किसी भी कार्य दिवस मे पात्रता सबधी समस्त आवश्यक दस्तावेजो की प्रमाणित प्रतियों व घोषणा पत्र के साथ कार्यालय जिला रसद अधिकारी भरतपुर मे जमा करवाये जा सकेंगे
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 important Links
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Form Bharatpur | 6 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक कार्यालय समय में |
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2022 Form Jodhpur | 16 अगस्त से 15 सितंबर 2022 को शाम 5:00 बजे तक |
Application Form | Bharatpur Click here Jodhpur Click here |
Official Notification | Bharatpur Click here Jodhpur Click here |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp Group | Click Here |
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2022 के लिए आवेदन 20 सितंबर तक भरे जाएंगे।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस ऊपर दी गई है।