Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 राजस्थान पशुपालन विभाग में निकली इंटरव्यू के आधार पर भर्ती, ऐसे करे आवेदन : Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा राजस्थान के अलग-अलग जिलों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2022 के अंतर्गत कुल 200 पद रखे गए हैं। Rajasthan Pashupalan Vibhag Vacancy 2022 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान पशुपालन विभाग वेकेंसी 2022 के लिए किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 24 से 25 अगस्त तक आयोजित करवाया जाएगा। राजस्थान पशुपालन विभाग रिक्रुटमेंट 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022
राजस्थान पशुपालन सेवा नियम, 1963 के नियम 26 के प्रावधान अनुसार पशुपालन विभाग में जिला जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही, जालौर, पाली, नागौर, कुचामनसिटी, बीकानेर, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर एवं उदयपुर में आवश्यक अस्थायी आधार (Urgent Temporary Basis) पर 200 पशु चिकित्सा अधिकारियों को राशि रूपये 39300/- प्रति माह की दर से तीन माह के लिये नियुक्त किया जायेगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक रखी गई हैं। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Application Fees
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Education Qualification
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.स्नातक होना आवश्यक होगा, प्रार्थी का राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद. में दिनांक 01.08.2022 से पूर्व का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्रहोना आवश्यक है, आवेदक 01.06.2002 को या इसके पश्चात तीसरी संतान होने पर नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Salary
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार को नियत पारिश्रमिक के रूप में रूपये 39,300/- प्रतिमाह के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का भत्ता/वार्षिक वेतन वृद्धि/वरिष्ठता आदि का लाभ देय नहीं होगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Selection Process
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Interview Date
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए उम्मीदवार पशु चिकित्सा अधिकारियों हेतु निर्धारित दिनांक 24 अगस्त 2022 को नामाक्षर A to M तथा दिनांक 25 अगस्त 2022 को नामाक्षर N to z से प्रारम्भ होने वाले अभ्यर्थी प्रातः 10.00 बजे से अपराहन 4.00 बजे तक अपने आवेदन पत्र मय मूल दस्तावेज सहित निदेशालय पशुपालन विभाग परिसर, टोंक रोड़, जयपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु 0141-2743331 एव 9414023767 पर सम्पर्क करें।
How To Apply Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? इस भर्ती के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस हम नीचे स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं।
- राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को अपने आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू की डेट के दिन उपस्थित होना हैं।
- आवेदन पत्र के साथ प्रार्थी को सम्बन्धित शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका (10वीं, 12वीं, तथा स्नातक)/जाति प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र/ विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र/राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र (दिनांक 01.08.2022 से पूर्व का) की सत्यापित प्रतियां एवं पृथक राजपत्रित अधिकारियों से लिये गये दो चरित्र प्रमाण पत्र, जो 6 माह से पूर्व के नहीं हों, मूल रूप में संलग्न करना आवश्यक है।
- मूल आवेदन पत्र के साथ मूल दस्तावेज एवं 2 अतिरिक्त सेट (फोटो प्रति) जमा कराना आवश्यक होगा।
- कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 30.06.2006 के अनुसार आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में आवेदक से विवाह पंजीकरण की सूचना/दहेज नहीं लिये जाने का शपथ पत्र लिया जाना अनिवार्य होगा।
- प्रार्थी को निर्धारित प्रपत्र में शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। (राशि रूपये 100/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प एवं नोटरी द्वारा प्रमाणित)।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Conditions
राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए कुछ शर्त रखी गई जिनका उम्मीदवार को पालन करना हैं।
- प्रार्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.स्नातक होना आवश्यक होगा।
- प्रार्थी का राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद. में दिनांक 01.08.2022 से पूर्व का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदक 01.06.2002 को या इसके पश्चात तीसरी संतान होने पर नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा।
- दिनांक 01.08.2022 को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/महिलाओं (विधवा एवं परित्यक्ता महिला सहित) कोनियमानुसार आयु सीमा में छूट देय होगी।
- आवेदन पत्र के साथ प्रार्थी को सम्बन्धित शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका (10वीं, 12वीं, तथा स्नातक)/जाति प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र/ विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र/राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र (दिनांक 01.08.2022 से पूर्व का) की सत्यापित प्रतियां एवं पृथक राजपत्रित अधिकारियों से लिये गये दो चरित्र प्रमाण पत्र, जो 6 माह से पूर्व के नहीं हों, मूल रूप में संलग्न करना आवश्यक है। मूल आवेदन पत्र के साथ मूल दस्तावेज एवं 2 अतिरिक्त सेट (फोटो प्रति) जमा कराना आवश्यक होगा।
- चयनित अभ्यर्थियों को नियत पारिश्रमिक के रूप में रूपये 39,300/- प्रतिमाह के अतिरिक्त अन्य किसी । प्रकार का भत्ता/वार्षिक वेतन वृद्धि/वरिष्ठता आदि का लाभ देय नहीं होगा।
- अभ्यर्थी का पदस्थापित जिले से अन्यत्र जिले में स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा।
- चयनित पशु चिकित्सा अधिकारी को किसी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा।
- कार्मिक (क-2) विभाग के परिपत्र दिनांक 04.10.2013 के अनुसरण में अभ्यर्थी द्वारा धूम्रपान एवं गुटका सेवन नही करने का वचनबंध (Undertaking) दी जावेगी।
- कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 30.06.2006 के अनुसार आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में आवेदक से विवाह पंजीकरण की सूचना/दहेज नहीं लिये जाने का शपथ पत्र लिया जाना अनिवार्य होगा।
- प्रार्थी को निर्धारित प्रपत्र में शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। (राशि रूपये 100/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प एवं नोटरी द्वारा प्रमाणित)
- चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति आदेश जारी होने की दिनांक से 5 दिवस की अवधि में पद स्थापन स्थान पर अपनी उपस्थिति देनी होगी। अन्यथा उसका चयन/नियुक्ति आदेश स्वतः ही निरस्त मानते हुये प्रतीक्षा सूची से अन्य योग्य अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी जावेगी। जिस पर किसी भी प्रकार का आक्षेप मान्य नहीं होगा।
- पूर्व में पशुपालन विभाग में आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक इस भर्ती हेतु पात्र नहीं होंगे, आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक द्वारा आवेदन किये जाने पर उनकों भविष्य में होने वाली नियमित भर्ती हेतु अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Important Links
Form Start Date | 24 August 2022 |
Form Last Date | 25 August 2022 |
Interview | 24 Or 25 August 2022 |
Application Form | Click here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 के लिए 23 व 24 अगस्त 2022 को इंटरव्यू का आयोजन होगा जिसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने का पूरा प्रोसेस उपर दिया गया है।