NSTFDC Recruitment 2022 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम भर्ती का नोटिफिकेशन जारी : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम ने एक ओर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। National Scheduled Tribes Finance and Development Corporation भर्ती के अंतर्गत असिस्टेंट जनरल मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के पद रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 19 मार्च 2022 से लेकर 17 अप्रैल 2022 तक चलेंगे। इस भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने की तिथि के 30 दिनों के भीतर अंतिम तिथि से पहले ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा आदि की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ओफिसल नोटिफिकेसन को ध्यानपूर्वक जरुर पढ लें।

NSTFDC Recruitment 2022 Vacancy Details
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम भर्ती कुल 10 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। जो इस प्रकार से हैं –
- कुल – 10 पद
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 1 पद
- मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) – 1 पद
- उप. मैनेजर (कार्मिक) – 1 पद
- असिस्टेंट – 4 पद
- जूनियर असिस्टेंट – 3 पद
NSTFDC Recruitment 2022 Application fees
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन शुल्क इस प्रकार से रखा गया है
- Assistant & Jr. Assistant : Rs. 500/
- For Other Post: Rs. 1000/
- SC/ST/PH/ EXSM : Nil
- Payment Mode: Demand Draft (DD in favour of NSTFDC payable at New Delhi).
NSTFDC Recruitment 2022 Age Limit
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 मार्च 2022 को आधार मान कर की जाएगी। इसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा सभी पदों के लिए अलग अलग रखी गई है, जो इस प्रकार से हैं –
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 42 वर्ष
- मैनेजर ( परियोजना ) – 37 वर्ष
- डिप्टी मैनेजर (कार्मिक) – 32 वर्ष
- असिस्टेंट – 27 वर्ष
- जूनियर असिस्टेंट – 27 वर्ष.
NSTFDC Recruitment 2022 Education Qualifications
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग अलग रखी गई है, जो इस प्रकार से हैं –
- Asstt. General Manager (Personnel): PG Degree in Personnel Management/ Industrial Relations/ HRD/ Social work from a recognized University.
- Manager (Projects): PG Degree in Arts/ Science/ Commerce/ Agriculture Science/ Vet. Science/ B.E. from recognised University.
- Dy. Manager (Personnel): PG Degree in Arts/ Science/ Commerce from recognised University.
- Assistant: Degree in Arts/Science/ Commerce from a recognised University.
- Jr. Assistant: 12th Pass & Speed of 30 WPM in Typing (English/Hindi).
NSTFDC Recruitment 2022 Selection Process
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम भर्ती 2022 के लिए असिस्टेंट जनरल मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से किया जाएगा। और असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए ऑनलाइन परिक्षा का आयोजन किया जाएगा।
How to Apply For NSTFDC Recruitment 2022
राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त और विकास निगम भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की प्रोसेस हम स्टेप बाई स्टेप नीचे बता रहे हैं। जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को नीचे दिया गया ओफिसल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके अच्छे से पढ लेना है।
- इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र को एक अच्छी क्वालिटी के सफेद कागज पर प्रिंट कर लेना है।
- फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी को सही-सही डालकर फार्म भरना है।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लगानी है।
- फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का DD in favour of NSTFDC तैयार करके आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
- सबसे अंत में आवेदन फॉर्म और डाक्यूमेंट्स को नोटिफिकेशन में दिए अनुसार उचित लिफाफे में रखकर दिए गए पते पर निर्धारित तिथि तक पहुंचाना है।
NSTFDC Recruitment 2022 Form Sending Address
General Manager (Pers.&Vig.), National Scheduled Tribes Finance and Development Corporation, NBCC Tower, 5th Floor, 15,Bhikaji Cama Place, New Delhi-110 066.
NSTFDC Recruitment 2022 Important Links And Dates
Form Start Date | 19 March 2022 |
Form Last Date | 17 April 2022 |
Application form | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |