Junior Engineer Combined Recruitment 2022 | राजस्थान कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2022 :- राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए सबसे शानदार मौका राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त (जूनियर इंजीनियर) सीधी भर्ती 2022 का ओफिसल नोटिफिकेसन जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 1092 पदों के लिए आयोजित कि जायेगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी 2022 से शुरू होकर 19 फरवरी 2022 तक चलेंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन शुल्क, योग्यता, आयु सीमा आदि की संपूर्ण जानकारी नीचे बताई गई है। ओनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार ओफिसल नोटिफिकेसन को ध्यानपूर्वक पढलें।

JEN Recruitment 2022 Postwise Vacancy Details
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2022 कुल 1092 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। विभाग एवं पदों की संख्या की इस प्रकार से है-
सार्वजनिक निर्माण विभाग :
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) : 422
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) : 66
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग :
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) : 204
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) : 101
- कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिग्रीधारक) : 37
- कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिप्लोमा धारक) : 26
स्वायत्त शासन विभाग :
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारक) : 145
- कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमा धारक) : 36
- कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिग्री) : 44
- कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिप्लोमा) : 11
JEN Recruitment 2022 Application Fees
- सामान्य वर्ग व कीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु – रूपये 450/-
- राजस्थान के नॉन कीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु – रूपये 350/-
- समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के आवेदक हेतु – रूपये 250/-
- सभी वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है, के लिये रूपये 250/- देय है।
JEN Recruitment 2022 Age Limit
कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। और आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।
JEN Recruitment 2022 Education Qualification
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिग्रीधारी) :
- भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान ।
कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) (डिप्लोमाधारी) :
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल अभयांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिग्रीधारी) :
- भारत में विधि द्वारा संस्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (विद्युत) (डिप्लोमाधारी) :
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त विद्युत अभयांत्रिकी मे डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिग्रीधारी) :
- भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियन्ता (यांत्रिक/विद्युत) (डिप्लोमाधारी) :
- किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक / विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त यांत्रिक /विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
- देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
JEN Recruitment 2022 Salary / Pay Scale
राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार कनिष्ठ अभियंता पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल 10 एवं प्रारम्भिक वेतनमान 33800 /- निर्धारित किया गया है। परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।
JEN Recruitment 2022 Exam Date And Admit Card
बोर्ड द्वारा कनिष्ठ अभियंता के उक्त पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा संभवतया माह मई 2022 में आवंटित परीक्षा केन्द्रो पर करवाई जायेगी। और एडमिट कार्ड परीक्षा के लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना बोर्ड की वेबसाईट एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अलग से दे दी जायेगी। बोर्ड के पास परीक्षा की दिनांक एवं स्थान में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित है।
JEN Bharti 2022 Important Links And Dates
Online Form Start Date | 21 January 2022 |
Online Form Last Date | 19 February 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |