Indian Navy Coast Guard Recruitment 2022 इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली नाविक व यांत्रिक के पदो पर भर्ती, आवेदन 8 सितंबर से शुरू : इंडियन नेवी कोस्ट गार्ड द्वारा नाविक व यांत्रिक के पदो पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तट रक्षक भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर से शुरू होकर 22 सितंबर 2022 तक चलेंगे। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक यांत्रिक भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड व सिलेक्शन प्रोसेस कि संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

Post Name | Qualification |
---|---|
Navik (General Duty) | 12th Pass with Maths and Physics |
Navik (Domestic Branch) | 10th Pass |
Yantrik | Diploma of Engg. (EE/ ME/ ECE) |
इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा आयोजित नाविक व यांत्रिक भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹250 आवेदन शुल्क रखा गया है। इसके अलावा अन्य सभी के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा आयोजित नाविक व यांत्रिक भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2001 से लेकर 30 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए इसमें दोनों तिथियां भी शामिल की गई है।
इंडियन नेवी कोस्ट गार्ड द्वारा नाविक व यांत्रिक के पदो पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है। जो इस प्रकार से हैं।
- नविक (जनरल ड्यूटी): काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी के साथ 10+2 उत्तीर्ण।
- नविक (घरेलू शाखा): बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- यांत्रिक: काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
Coast Guard GD, DB, Yantrik Recruitment 2022 Selection Process
इंडियन नेवी कोस्ट गार्ड द्वारा नाविक व यांत्रिक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणो के आधार पर किया जाएगा।
- Written Exam
- Physical Fitness Test (Qualifying)
- 1.6 KM RAce in 7 Minutes
- 20 Squat Ups (Uthak Baithak)
- 10 Push Up
- Document Verification
- Medical Examination
इंडियन नेवी कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? इंडियन नेवी कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नीचे दिया गया है।
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में होम पेज पर आपको लॉगइन करना है।
- लॉग इन करने के पश्चात में आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी भरनी है।
- इसके पश्चात आपको आवश्यक दस्तावेज फोटो सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना है और एक फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
Form Start Date | 08 September 2022 |
Form End Date | 22 September 2022 |
Apply Online | Click here |
Official Notification | Click here |
Official Website | Click here |
Join Whatsapp Group | Click here |
इंडियन नेवी कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से 22 सितंबर शाम 5:00 बजे तक भरे जाएंगे।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक उपर दिया गया है।