WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (4.1k+) Join Now

Ayushman Bharat Yojana 2022 : आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत आवेदन किस प्रकार करें, जानिए आसान प्रक्रिया

Ayushman Bharat Yojana 2022 : आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत आवेदन किस प्रकार करें, जानिए आसान प्रक्रिया : Ayushman card kaise banaye, Ayushman Bharat Yojana 2022 registration kaise kare, Ayushman Card Online Apply, Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana 2022, Ayushman Card Download Kaise Kare, दोस्तों भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत मुख्य रूप से देश के गरीब तथा पिछड़े परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। ताकि वे भी अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने मे समर्थ हो सके। वहीं इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। हम आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत 1350 बीमारियों का इलाज बिल्कुल मुफ्त मे किया जाएगा। Ayushman Card Download Kaise Kare, इन सभी चीजों की संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे पोस्ट को पूरा पढ़ें।

Ayushman Bharat Yojana 2022
Ayushman Bharat Yojana 2022

आयुष्मान भारत योजना क्या है

देश के गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई हैं। जो कि 2018 के बजट में प्रस्तुत की गई योजनाओं में सबसे बड़ी व महत्वकांक्षी योजना साबित हुई है। वहीं इस योजना का प्रारंभ 14 अप्रैल 2018 मे हुआ व पूरे देश में संपूर्ण रूप से लागू 25 सितंबर 2018 को हुआ। यह योजना वास्तव मे देश के नागरिको के स्वास्थ्य में सुधार लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सरकार द्वारा इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के 40 crore से अधिक नागरिकों को cover किये जाने का टारगेट किआ गया है। वहीं देश के हर परिवार को 5 लाख ₹ तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

Ayushman Bharat Yojana 2022 का उद्देश्य क्या है

आयुष्मान भारत योजना 2022 का मुख्य उद्देश देश के गरीब परिवारों को बीमारी के कारण होने वाले आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाना है। गरीब परिवारों में ज़ब किसी को बड़ी बीमारी होती है तो आर्थिक तंगी भी स्वयं ही उत्पन्न हो जाती है। और वे अस्पतालों में इलाज नहीं करवा पाते क्यूंकि वे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होते है। अतः ऐसे लोगो को ही आयुष्मान भारत योजना 2022 के ज़रिये 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा की सहायता प्रदान की आएगी। जिससे उन्हें अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिल पाए। व गरीब परिवारों की स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाये। अतः बीमारी के कारण मृत्यु दर को कम करना Ayushman Bharat Yojana का प्रमुख उद्देश्य है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

तो आइए जानते हैं कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होने वाली है –

  • परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड
  • ऐड्रेस प्रूफ: वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
  • राशन कार्ड
  • आपका मोबाइल नंबर ।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले रोग

  • प्रोस्टेट कैंसर
  • एंटीरियर स्पाइन फिक्सेशन
  • बाईपास तरीके से कोरोनारी आर्टरी बदलाव
  • करॉटिड एनजीओ प्लास्टिक
  • स्कल बेस सर्जरी
  • पलमोनरी वाल्व रिप्लेसमेंट
  • डबल वाल्व रिप्लेसमेंट
  • लैरींगोफैरिंजेक्टोमी
  • टिश्यू एक्सपेंडर

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ना आने वाले रोग

  • ड्रग रिहैबिलिटेशन
  • ओपीडी
  • अंग प्रत्यारोपण
  • व्यक्तिगत निदान
  • फर्टिलिटी संबंधित प्रक्रिया
  • कॉस्मेटिक संबंधित प्रक्रिया

आयुष्मान भारत योजना 2022 के तहत रजिस्ट्रेशन कैसे करें

आयुष्मान भारत योजना 2022 के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाइये व आवेदन करिये।

  • सर्वप्रथम आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाइये व अपने मूल दस्तावेजों की एक कॉपी जमा करिये।
  • आप सभी के दस्तावेजों की जांच जन सेवा केंद्र के एजेंट करेंगे। इसके बाद आप योजना के तहत पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे व आपको पंजीकरण प्रदान करेंगे।
  • इसके 10 से 15 दिन बाद आप उसी जन सेवा केंद्र में जाएंगे व अपने आयुष्मान भारत योजना का स्वर्ण कार्ड लेंगे।
  • अतः आप आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हो चुके है।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2022 कैसे चेक करे

How to check Ayushman Bharat Yojana list 2022, आयुष्मान भारत योजना 2022 लिस्ट आप हमारे इस प्रकार चेक कर सकते हैं-

  • सर्वप्रथम इनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। अब आपको अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चर कोड लिखना है। लिखकर जनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर बटन प्रेस करना है।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर आये ओटीपी को उस बॉक्स में डालके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस नए पेज में लाभार्थी का नाम ढूंढने के लिए आवेदक का नाम, राशन कार्ड नंबर तथा पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा इसमें आपको पूछी गई जानकारी फिल करना है व सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। अतः उसे अच्छे से चेक कर लें।

आशा करते हैं कि आपको सारे स्टेप्स अच्छे से समझ आ गए होंगे तो आइये आगे बढ़ते हैं कुछ महत्वपूर्ण लिंक्स की तरफ।

Ayushman Bharat Yojana 2022 Important links

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Click here

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें

Click here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (4.1k+) Join Now

Leave a Comment