Aadhaar Card Update 2022 आधार कार्ड में बदलना चाहते हैं नाम,पता या मोबाइल नंबर, जानें सबसे आसान तरीका : वर्तमान समय में आधार कार्ड एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है।जो सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यों में काम आता हैं। अगर आपके आधार कार्ड में भी नाम, पता या फिर मोबाइल नंबर में कुछ गलती हो गई है और आप इसे ठीक करवाना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरुरत कोई जरूरत नहीं है, हम आपको आसान और एकदम सिंपल तरीका बता रहे है जिसकी मदद से आप अपना आधार कार्ड सही कर सकते हैं।

Aadhaar Card Update In 2022
आज की तारीख में आधार कार्ड एक सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। यदि आप कहीं भी घूमने जाए, या फिर पढ़ाई करने या फिर किसी भी परीक्षा में सामिल होते हैं, तो पहचान के तौर पर हर जगह आधार कार्ड का प्रयोग करते हैं। ऐसे में यदि आपके कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नबंर सही नहीं लिखा हो, तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ सिंपल स्टेप में घर बैठे इसे बदलने का तरीका बताएंगे।
How to Update/Change Name Address Phone Number in Aadhaar Online
- आधार कार्ड में नाम, पता या फिर मोबाईल नंबर चेंज करने के लिए सबसे आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://ask.uidai.gov.in/ पर जाना है।
- फिर आपको मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करना हैं।
- फिर इसके पश्चात आपसे जो भी डीटेल्स मांगे जा रहे हैं, उसे सही सही भरे।
- पूरा सारी जानकारी भरने के बाद Send OTP के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करना है।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा।
- फिर आपको इस OTP को दिये गये बॉक्स में भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आधार सर्विसेज न्यू एनरॉलमेंट और अपडेट आधार का ऑप्शन दिखेगा।
- यहां अपडेट आधार (Update Aadhaar) पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नाम, पता, जन्म तारिक, लिंग, पापा का नाम और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, ऑप्शन दिखेंगे।
- यहां आपको कई अनिवार्य विकल्प मिलेंगे, जिसे आपको भरना है. ‘What Do You Want To Update’ सेक्शन में जाकर आपको जो बदलाव करने हैं, उस ऑप्प्शन को सेलेक्ट कर लें.
- इसके बाद अगले पेज पर आपको मोबाइल नंबर और Captcha लिखना होगा।
- यहां आपसे जो भी जानकारी मांगी जा रही है, उसे डालना है।
- अब Send OTP पर क्लिक कर दें.
- आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, उसे दर्ज करें और वेरिफाई कर लें.
- अब आपको सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक करना है.
- सारे जानकारी अच्छे से से चेक कर लें, सबकुछ सही है, तो अब सबमिट बटन दबा दें।
- अब आप अप्वाइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन पर आ जाते हैं।
- यहां Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक कर आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक कर लें।
- तय समय पर आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर जाएं, जहां मौजूद प्रतिनिधि आपके डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कर जरूरी अपडेट कर देगा।